हरिद्वार : ज्वालापुर क्षेत्र से में हजारों खाताधारकों की करोड़ों रुपये की रकम लेकर एक मुस्लिम फंड संस्था का संचालक फरार हो गया।
लोगों के हंगामे के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। संस्था से जुड़े कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पुलिस के मुताबिक अब्दुल रज्जाक निवासी सराय करीब 20 साल से कबीर म्यूचुअल बेनिफिट निधि लिमिटेड (मुस्लिम फंड) नाम की संस्था संचालित कर रहा था।
ज्वालापुर में मेन रोड हज्जाबान मोहल्ले में मिनी बैंक जैसा इस संस्था का कार्यालय खुला हुआ था। जिसमें करीब 17 हजार खाते खुले हैं। रोजाना लोग खातों में पैसों का लेनदेन करते थे।
पुलिस ने खाताधारक वसीम राव निवासी ग्राम इब्राहिमपुर थाना पथरी की तरफ से आरोपी अब्दुल रज्जाक के खिलाफ धोखाधड़ी सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ सिटी ने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है।
कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। संचालक के बैंक खातों को फ्रीज कराने की कार्रवाई हो रही है।
कल रविवार सुबह खाताधारक पैसे निकालने पहुंचे तो संस्था का कार्यालय बंद मिला। पता चला कि संचालक अब्दुल रज्जाक सभी की रकम लेकर फरार हो गया है। ये सूचना कुछ ही देर में आग की तरह फैल गई। इसके बाद सैकड़ों लोग कार्यालय पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत करने का प्रयास किया। इसके बाद सभी एकत्र होकर कोतवाली पहुंचे और यहां भी हंगामा किया। सीओ सिटी मनोज कुमार ठाकुर ने आरोपी पर कार्रवाई का आश्वासन दे लोगों को शांत कराया।



More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन