हरिद्वार: हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र में दोस्तों के संग शराब के नशे में पत्नी से मारपीट व गाली गलौज करने के आरोप में पुलिस ने पति व उसके अज्ञात दोस्तों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।
पीठ बाजार ज्वालापुर निवासी विवाहिता आंचल वर्मा ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी पांच साल पहले विक्की शर्मा परमधाम आश्रम निकट संदेशनगर कनखल से हुई थी। दोनों की एक बेटी है।
शादी के बाद से ही पति शराब पीकर रोजाना विवाद करता है। इससे परेशान होकर बीते तीन माह से वह अपने मायके में रह रही है। यहां भी वह फोन पर गालियां व बेटी को मारने की धमकी देता है।
आरोप है कि बीते गुरुवार को विक्की अपने कुछ दोस्तों के संग शराब पीकर घर आया। जहां उसने आते ही गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। पत्नी का गला घोंटकर मारने की कोशिश की। बीच-बचाव कराने आए उसके भाई के सिर में हेलमेट दे मारा। वह बेहोश होकर नीचे गिर गया।
पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति विक्की शर्मा और अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


More Stories
25 जुलाई को धूमधाम से मनाई जाएगी अमर शहीद जगदीश वत्स की 101 वीं जन्म जयंती
कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने श्री देव सुमन राजकीय चिकित्सालय मे आयोजित स्वास्थ्य शिविर में की शिरकत, स्वास्थ्य व्यवस्था की ली जानकारी
डॉ. सुशील उपाध्याय का भारत सरकार के केंद्रीय हिंदी निदेशालय की ‘प्राध्यापक व्याख्यानमाला’ के लिए चयन