October 16, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

हरिद्वार: ज्वालापुर में सेंट मैरी स्कूल के बाहर सड़क पर गिरा विशालकाय पेड़, टला बड़ा हादसा

हरिद्वार: हरिद्वार में थोड़ी देर के लिए चले आंधी तुफान और बारिश का बड़ा असर देखने को मिला, जगह जगह पेड़ गिरने की सूचना है।कई होर्डिंग्स बैनर भी उड़ गए।

ऐसा ही हादसा ज्वालापुर में भी हुआ जहाँ सेंट मैरी स्कूल के बाहर रेलवे रोड पर एक विशालकाय पेड़ गिर गया।गनीमत यह रही कि इसमें कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और किसी प्रकार का जान माल का नुकसान होने से बच गया।

बता दें कि शहर व्यापार मंडल द्वारा पहले भी कई बार वन विभाग और प्रशासन को रेलवे रोड पर पुराने पेड़ों के संदर्भ में सूचना दी जा चुकी है कि प्रशासन द्वारा इन पेड़ो की जांच कराई जाए।

और जो पेड़ खोखले हो चुके हैं उनको कटवाकर उनके स्थान पर नए पौधे लगाए जाएं जिससे पर्यावरण को भी बचाया जा सके और खोखले हो चुके पेड़ों के गिरने से होने वाली जान माल की हानि को भी रोका जा सके।

क्योंकि यह बाजार का मुख्य मार्ग होने के साथ-साथ सेंट मैरी स्कूल में पढ़ने वाले हजारों बच्चों की जान को भी इससे खतरा हो सकता है, किंतु बार-बार संज्ञान में लाने के बावजूद प्रशासन और वन विभाग इस ओर बिल्कुल ध्यान नहीं दे रहा और आज भी रेलवे रोड बाजार के मुख्य मार्ग पर इस विशाल पेड़ के गिरने से कोई बड़ी अनहोनी होने से बच गई।

अब देखना है कि क्या प्रशासन अब भी इस बात को संज्ञान में लेकर आगे कोई ठोस कदम उठाता है या किसी बड़ी घटना के होने का इंतजार करता है।

About The Author

You may have missed