- नशे के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस ने चलाया ड्रग फ़्री देवभूमि अभियान, सुभाष नगर में आयोजित की बैठक
हरिद्वार : ऑपरेशन ड्रग्स फ़्री देवभूमि मिशन 2025 अभियान को सफल बनाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के आदेश के अनुपालन में सुभाष नगर ज्वालापुर में आयोजित किया गया चौपाल कार्यक्रम।
आज दिनांक 23.08.2025 को ज्वालापुर सुभाष नगर में प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर के नेतृत्व में चौपाल का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मोहल्ला वासियों को अवैध मादक पदार्थों के सेवन व नशे से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही उन्हें साइबर धोखाधड़ी तथा कालनेमी (ढोंगी बाबाओं) से बचाव के उपायों की भी विस्तृत जानकारी दी गई।
यदि कोई व्यक्ति नशा कारोबारियों की मदद करता हुआ पाया गया तो उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
साथ ही, नशा बेचने/करने वालों की सूचना पुलिस को तुरंत उपलब्ध कराने की अपील भी की गई।
साइबर फ्रॉड से बचाव के लिए विभिन्न तरीकों की जानकारी दी गई तथा किसी भी परिस्थिति में ओटीपी या व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने हेतु चेताया गया। किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने की स्थिति में तत्काल 1930 नंबर पर सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया।
गोष्ठी में मौजूद सभी नागरिकों ने पुलिस को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
इस चौपाल कार्यक्रम में वरिष्ठ उप निरीक्षक नितिन चौहान एवं प्रभारी चौकी बाजार उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान भी उपस्थित रहे।


More Stories
हरिद्वार: गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के 123वें वार्षिकोत्सव का ‘प्रोत्साहन’ 21 कुण्डीय वैदिक यज्ञ के साथ शुभारम्भ
डॉ. बी.आर. आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में ‘विज़न, इमैजिनेशन एंड द अनफिनिश्ड मिशन’ पर अंतर-महाविद्यालयी वेबिनार आयोजित
राजकीय महाविद्यालय नैनबाग में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन