हरिद्वार, 18 जनवरी: ओम श्री टैक्सी मैक्सी चंडी देवी पुल यूनियन के अध्यक्ष धर्मेंद्र कश्यप ने प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान आरोप लगाया कि असामाजिक तत्व यूनियन की गतिविधियों को प्रभावित करने के लिए चालक मालिकों के साथ मारपीट और डराने धमकाने का काम कर रहे हैं।
खुलेआम गुंडागर्दी की जा रही है। धर्मेन्द्र कश्यप ने बजरंग दल नेता नवीन तेश्वर पर भी पैसों की डिमांड और चालको मालिकों को धमकाने का आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस से शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। आरोप लगाया कि यूनियन को फर्जी तरीके से कब्जाने का प्रयास किया जा रहा हे। उन्होंने नवीन तेश्वर पर दर्ज मुकद्मों की जांच कराने की मांग भी की।
धर्मेंद्र कश्यप ने कहा कि ओम श्री टैक्सी मैक्सी चंडी देवी पुल यूनियन के चालक और मालिक यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करते हैं। लेकिन नवीन तेश्वर यूनियन की गतिविधियों में हस्तक्षेप करता है। चालकों को परेशान करने के साथ झूठे मुकद्मे में फंसाने की धमकी भी दी जाती है।
उन्होंने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की।
प्रेसवार्ता में मोनू वाल्मीकि, भारत पंजवानी, सर्वेश राय, दिलशाद अंसारी, विशाल कुमार, अरविंद प्रधान, बबलू आदि भी मौजूद रहे।


More Stories
कर्तव्यनिष्ठा का सम्मान: हरिद्वार पुलिस के हेड कांस्टेबल राजवीर बने अपर उपनिरीक्षक (ASI)
हरिद्वार को स्वच्छ, सुंदर एवं सुव्यवस्थित बनाने हेतु जिलाधिकारी के नेतृत्व एवं निर्देशन में चलाया जा रहा है स्वच्छता अभियान
दर्दनाक हादसा- चलती बस में चालक को पड़ा दौरा, अनियंत्रित बस ने 5 मजदूरों को रौंदा, एक की मौत