हरिद्वार: डिस्ट्रिक्ट हरिद्वार सीनियर सिटीजंस वेलफेयर सोसायटी ने आज अपना स्थापना दिवस मनाया। अध्यक्ष लायन श्रीराम गुप्ता ने बतलाया कि वेलफेयर सोसायटी की स्थापना 14 वर्ष पूर्व 06 सितम्बर 2008 को हरिद्वार शहर के 11 वरिष्ठ नागरिकों ने मिलकर किया था ।
कुमार ज्वैलर्स के श्री शिवकुमार गुप्ता संस्थापक अध्यक्ष चुने गये । डा श्रीमती संतोष चौहान , सतीश चन्द्र गुप्ता , आर डी अग्रवाल, महेंद्र अग्रवाल, केशव देव गुप्ता, प्रदीप अग्रवाल आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
श्री शिवकुमार गुप्ता, श्री जगदीश लाल पाहवा, श्रीमती संतोष चौहान , चौधरी चरन सिंह, केसी शर्मा आदि ने संबोधित किया।
80 +उम्र के महेंद्र अग्रवाल, केशव देव गुप्ता तथा रामेश्वर दयाल जी को विशिष्ट सेवा सम्मान और संस्थापक अध्यक्ष श्री शिवकुमार गुप्ता को उनके सेवाओं के लिए अतिविशिष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया।
सचिव श्री राम चन्द्र पाण्डेय ने सभी सम्मानित सदस्यों का हार्दिक धन्यवाद किया


More Stories
कोटा: 22अप्रैल2026 को संस्कार भारती द्वारा संपूर्ण देश में मनाया जाएगा “भू- अलंकरण दिवस”
हरिद्वार: मुख्यमंत्री धामी ने स्वामी परमानन्द गिरि जी महाराज की 71वीं संन्यास जयंती कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ
लोकसभा में महिला आरक्षण लागू करने से संबंधित संशोधन प्रस्ताव पारित न हो पाने पर अरविन्द सिसोदिया का तीखा प्रहार