February 17, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

हरिद्वार: डीएवी स्कूल की शिक्षिका का आकस्मिक निधन

हरिद्वार: हरिद्वार के जगजीतपुर क्षेत्र में स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल की शिक्षिका नम्रता सैनी के आकस्मिक निधन होने से उनके घर सहित स्कूल में मातम का माहौल छा गया।

जानकारी के अनुसार शिक्षिका नम्रता सैनी का देहरादून के एक निजी अस्पताल में  बीती देर रात निधन हो गया। आज सुबह जैसे ही यह खबर डीएवी स्कूल में पहुंची स्कूल में मातम का माहौल छा गया।

जानकारी के अनुसार अभी उनके विवाह को 4 माह ही हुए थे।

About The Author