हरिद्वार: एक तेज रफ्तार कंटेनर ने सड़क पार कर रही महिला को टक्कर मार दी। जिससे महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद कंटेनर चालक मौके से भाग गया।
पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में ले लिया है। जबकि, महिला के शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुट गई है। हादसा हरिद्वार जिले में भगवानपुर के मक्खनपुर इलाके में हुआ।
जानकारी के मुताबिक, भगवानपुर थाना क्षेत्र के मक्खनपुर में एक महिला शाहजहां उम्र 40 वर्ष सड़क पार कर रही थी। इसी बीच एक तेज रफ्तार कंटेनर ने उसे टक्कर मार दी। जिससे महिला सड़क पर बुरी तरह से घायल हो गई।
हादसा होता देख आसपास के लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। लोगों को आता देख कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया।
बताया जा रहा है कि कंटेनर भगवानपुर की तरफ से छुटमलपुर की ओर जा रहा था। इसके बाद लोगों ने घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में महिला को 108 के जरिए तत्काल उपचार के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने शाहजहां को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के मुताबिक महिला उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के गागलहेड़ी की रहने वाली थी। जो अपने पति के साथ पिछले करीब चार महीने से भगवानपुर के मक्खनपुर में किराए के मकान में रह रही थी।
पुलिस ने मृतका के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। इसके साथ ही पुलिस ने मृतका के परिवार को घटना की जानकारी दे दी है। पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।


More Stories
हरिद्वार: मुख्यमंत्री धामी ने स्वामी परमानन्द गिरि जी महाराज की 71वीं संन्यास जयंती कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ
लोकसभा में महिला आरक्षण लागू करने से संबंधित संशोधन प्रस्ताव पारित न हो पाने पर अरविन्द सिसोदिया का तीखा प्रहार
देहरादून: युवा सेना ने महिला आरक्षण विधेयक के संसद में पारित न हो पाने के विरोध में तिलक रोड पर किया शांतिपूर्ण प्रदर्शन