हरिद्वार: हरिद्वार में दामाद द्वारा अपनी ही सास की गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है।
सोमवार की सुबह सिडकुल थाना क्षेत्र में एक दामाद ने अपनी ही सास की गला दबाकर हत्या कर दी। शराब के नशे में धुत्त दामाद का नशा जब उतरा तो उसने स्वंय पुलिस को इन बात की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
मिली जानकारी के मुताबिक सिडकुल थाना क्षेत्र के महादेवपुरम् कालोनी में कुछ वर्षो से बिजनौर का रहने वाला सुरेन्द्र अपनी पत्नी के साथ रह रहा था। उसके घर से कुछ दूरी पर उसकी सास का घर था। सास किराए के मकान में रह रही थी।
बताते हैं कि कुछ समय से सास और दामाद के बीच अनबन चल रही थी। रविवार की देर रात सुरेन्द्र ने जमकर शबरा पी। सोमवार की सुबह शराब के नशे में धुत्त सुरेन्द्र अपनी सास के घर पहुंचा। सास बसंती देवी उम्र 50 वर्ष ने सुरेन्द्र को देखकर दरवाजा खोल दिया।
इस दौरान आरोपी ने अपनी सास का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। सास की हत्या करने के बाद आरोपी मौके पर ही बैठा रहा और नशा हल्का होने पर उसने स्वंय पुलिस व अपने ससुराल वालों को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर सुरेन्द्र ने अपनी सास की हत्या क्यों की।


More Stories
हरिद्वार : टिहरी जा रहे सांसद चंद्रशेखर आजाद और विधायक उमेश कुमार को हरिद्वार पुलिस ने रोका, हुआ हंगामा
लखनऊ: आदर्श व्यापारी एसोसिएशन परिवार द्वारा हुआ एक विशाल भंडारे का भव्य आयोजन
हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रूड़की में एचआरडीए द्वारा नवनिर्मित स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया लोकार्पण