हरिद्वार : कावड़ यात्रा के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। शुक्रवार की देर रात्रि शहर कोतवाली क्षेत्रांतर्गत दुर्घटना में दो बाईक सवार कांवडि़यों की मौत हो गई। मृतक यूपी के जनपद संभल के निवासी थे और बाइक पर सवार होकर कांवड़ लेने आ रहे थे।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया।
जानकारी के मुताबिक बाईक सवार दोनों कांवडि़ए गंगाजल लेने के लिए यूपी के जनपद संभल से आ रहे थे। जैसे ही वह चण्डी पुल पर पहुंचे तो उनकी बाईक अनियंत्रित होकर फिसल गयी। जिस कारण दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर जिला चिकित्सालय पहुंचाया।
मृतकों की पहचान सुरेश उम्र 26 वर्ष पुत्र भगवान स्वरूप निवासी शाहाबाद थाना बबराला, जिला संभल व अरविंद उम्र 30 वर्ष पुत्र सोमपाल निवासी चकरपुर, थाना केला देवी, जिला संभल यूपी के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। पुलिस में मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


More Stories
कोटा- लार्ड कृष्णा स्कूल तानाजी नगर में सनातन हिन्दू सम्मेलन सम्पन्न
कोटा: राजकीय कला कन्या महाविद्यालय में केन्द्रीय बजट 2026-27 विषय पर परिचर्चा का आयोजन
सरकारी भूमि को खुर्द बुर्द होने से बचाने की लड़ाई को कमजोर करने के लिए रचा गया षड़यंत्र-दीपशिखा चौहान