हरिद्वार: रोड़ी बेलवाला में दीनदयाल पार्किंग के पास स्थित पुल से यूपी रोडवेज की बस पुल से नीचे गिर गई।
बस गिरने से करीब दो दर्जन लोगों को चोटें आई हैं जिनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार मुरादाबाद से देहरादून आ रही यूपी रोडवेज की बस दीन दयाल उपाध्याय पार्किंग के पास अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गई। बस में कुल 25 यात्री सवार थे। इनमें से 5 सवारियों को गंभीर चोटें आई है।

जिन्हें जिला असप्ताल में भर्ती कराया गया है। जबकि एक की हालत गंभीर है, उसे हायर सेंटर रैफर कर दिया गया है।
नगर कोतवाली पुलिस के मुताबिक बस में 25 यात्री सवार थे। हादसे में दिव्या निवासी देहरादून, सुमन निवासी हरिद्वार, नरेश निवासी बिजनौर, आरती ध्यानी श्यामपुर अन्नपूर्णा ध्यानी श्यामपुर ऋषिकेश घायल हुए हैं। जबकि सुमन निवासी हरिद्वार को हायर सेंटर रैफर कर दिया गया है।
रोड़ी बेलवाला चौकी प्रभारी यशवीर सिंह ने बताया कि मौके पर तत्काल पुलिस ने पहुंचकर घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।
बस कैसे नीचे गिरी इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।


More Stories
पौखाल: “पाई डे” के उपलक्ष्य में स्वयंसेवियों द्वारा बंद पड़ी नालियों की सफाई के साथ ही बौद्धिक सत्रों का हुआ आयोजन
गजा: उत्तराखण्ड क्रांति दल ने दिया धरना, तहसीलदार गजा के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
हरिद्वार: उत्तराखंड संस्कृत विवि में कल होगा सेमिनार एवं संस्कृति कवि सम्मेलन का आयोजन