हरिद्वार: बुधवार को दोस्तों के संग गंगनहर में नहाने गया युवक पानी के तेज बहाव में आकर डूब गया। युवक के डूबने की सूचना उसके दोस्तों ने तत्काल पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस युवक की तलाश कर रही है।
जानकारी के मुताबिक ग्राम गढ़मीरपुर निवासी मनीष उम्र 18 वर्ष अपने दोस्तों के साथ पुल जटवाड़ा पर गंगनहर में नहाने के लिए आया था। जैसे ही वह नहाने के लिए नहर में उतरा तेज बहाव के कारण वह बह गया।
मनीष के नहर में बह जाने की सूचना उसके दोस्तों ने तत्काल ज्वालापुर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोंरो को बुलाया। गोताखोर युवक की तलाश में जुट हैं। अभी तक मनीष का पता नहीं चल पाया है।
एनटीन्यूज़(नवल टाइम्स न्यूज़) राष्ट्र के प्रति समर्पित एक निष्पक्ष वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारी आस्था राष्ट्र के प्रति समर्पित है। लिहाजा इस पोर्टल का संचालन भी हम बतौर मिशन ही कर रहे हैं ।
हम भारत की एकता, अखंडता तथा संप्रभुता की रक्षा के लिए दृढ़ता से संकल्पित हैं। ख़बरों के प्रकाशन में हम निष्पक्षता के साथ पत्रकारिता धर्म का पालन करते हैं। निष्पक्षता एवं निर्भीकता हमारी पहचान है।
अवैतनिक और स्वैक्षिक सेवा करने वाले संवादाता इस न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड हैं।
पोर्टल www.navaltimes.in पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरूरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्यों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाताओं ,लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
contact : Sanjeev Sharma
Whatsapp number : 9897106991
Email navaltimes@gmail.com
More Stories
शिवडेल स्कूल जगजीतपुर एवं डिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित
भारतेंदु समिति का भव्य शताब्दी समारोह एवं 176 वें भारतेंदु हरिश्चंद्र जयंती महोत्सव में 20 प्रतिभाएं होंगी सम्मानित
हरिद्वार: धनौरी पी.जी. कॉलेज में हुआ शिक्षक दिवस का आयोजन