हरिद्वार स्थित धनौरी पी.जी. कॉलेज, धनौरी में दिनाँक 20-09-2024 को स्वच्छता ही सेवा अभियान’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अभियान के अन्तर्गत महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ.अलका सैनी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अमर दीप तथा सह कार्यक्रम अधिकारी डॉ. किरन के निर्देशन में महाविद्यालय मे स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में स्वयंसेवियो द्वारा महाविद्यालय की साफ-सफाई की गई एवं प्लास्टिक और अन्य अपशिष्ट पदार्थों को एकत्रित करके उसका निस्तारण किया गया।
कार्यक्रम में कॉलेज की प्राचार्या डॉ.अलका सैनी जी ने छात्र-छात्राओं को बताया कि एकल उपयोग होने वाले प्लास्टिक उत्पादों को चरणबद्ध तरीके से समाप्त करने के लक्ष्य के साथ-साथ एकल उपयोग वाले प्लास्टिक उत्पादों और पैकेजिंग की खरीद एवं बिक्री और वितरण को कम करना है।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अमर दीप ने स्वच्छता के मुख्य बिंदु पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों सहित अनेकों सहायक आचार्यगणों तथा अन्य छात्र/छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।


More Stories
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजेन्द्र बहादुर सिंह की 20 वीं पुण्यतिथि पर दी गईं भावपूर्ण श्रद्धांजलियां
कोटा: राजकीय कला कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने किया केशवराय पाटन का शैक्षणिक भ्रमण
17 फरवरी को चाका (क्वीली) मे होगा विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन