मुख्यमंत्री की घोषणा के साथ नवीन राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला पिछले वर्ष अस्थाई रूप से मोहनानंद आश्रम के 5 कमरों में शुरू किया गया था जहां छात्रों की संख्या इस सत्र मे अधिक हो गई है जिसके चलते बहुत समास्याओ का सामना महाविद्यालय प्रशासन को करना पड रहा है

लिहाजा अपनी भूमि पर इस महाविद्यालय को बनाने के लिए पिछले 2 माह से भूमि चयन हस्तांतरण का कार्य नोडल अधिकारी डॉक्टर सत्येंद्र कुमार की देख रेख मे चल रहा है आज इसके अंतिम पड़ाव में हरिद्वार शहर विधानसभा क्षेत्र के भूतपूर्व कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड सरकार श्री मदन कौशिक जी से मुलाकात की और पावन धाम के पास नगर निगम की प्रस्तावित भूमि पर उन्होंने नगर आयुक्त श्री दयानंद सरस्वती को निर्देश दिया कि 1 हफ्ते के अंदर इस कार्य को पूर्ण किया जा सके आशा ही नहीं अपितु पूर्ण विश्वास है कि 1 हफ्ते के अंदर नवीन राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला अपनी भूमि का मालिकाना हक प्राप्त कर सकेगा और उसके बाद फिर निर्माण कार्य शुरू करा सकेगा
इस कार्य में भूपतवाला के प्राचार्य डॉ दिनेश् कुमार शुक्ला तथा उनकी टीम आदित्य गॉड, अमित शर्मा आदि के द्वारा पूर्ण सहयोग दिया जा रहा है।



More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन