हरिद्वार: हरिद्वार निवासी दम्पत्ति की देह व्यापार मामले में दून में गिरफ्तारी होने का संगीन मामला सामने आया है।
देह व्यपार के मामले में देहरादून पुलिस ने हरिद्वार के एक दम्पत्ति को गिरफ्तार किया है। देहरादून पुलिस ने राजधानी केे कोठाल गेट से चैकिंगे के दौरान गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक थानाध्यक्ष राजपुर जितेन्द्र चौहान ने बताया कि विगत काफी समय से क्षेत्र में देह व्यापार की सूचना मिल रहीं थीं। पुलिस ने छापेमारी कर देह व्यापार चला रहे पति-पत्नी को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपित अग्रवाल दम्पत्ति ने बताया कि वे हरिद्वार के रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के शिवलोक कालोनी वाटर वर्क्स निवासी हैं, जहां वे किराए पर रह रहे हैं। पकड़ा गया दम्पत्ति हरिद्वार के भी कई होटलों में देह व्यापार के धंधे को अंजाम देने का कार्य करते थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है।


More Stories
उत्तराखंड के प्राध्यापकों का शैक्षिक एवं सांस्कृतिक अध्ययन भ्रमण केंद्रीय विश्वविद्यालय, प्रयागराज में संपन्न
हरिद्वार: धनौरी पीजी कॉलेज में ‘विज्ञान जागरूकता सप्ताह’ के तीसरे दिन पोस्टर प्रस्तुतीकरण का आयोजन
राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर में विकसित भारत@2047 पर अंतरराष्ट्रीय मंथन आज