आज पंजाब नेशन बैंक की आर्य वान प्रस्थ शाखा की नई परिसर का उद्घाटन जोनल मैनेजर श्री सच्चिदानंद दुबे और सर्किल प्रमुख श्रीमती सरिता सिंह के करकमलों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर के किया गया।
शाखा प्रबंधक श्रीमती रश्मि मेहता में पौधा देकर जोनल मैनेजर और सर्किल प्रमुख का स्वागत किया।

श्रीमती हिमानी सजवान और मिस प्रियंका ने तिलक लगाकर अतिथियों का स्वागत किया।
पंजाब नेशन बैंक की यह शाखा 1976 से अपनी सेवाए आश्रम के परिसर में दे रही है । अब अपने नए परिसर में स्थांतरित हुई है ।
इस अवसर पे जोनल मैनेजर ने आश्रम प्रधान को अपने पुराने परिसर में शाखा को सुचारू रूप से चलने के लिए बहुत बहुत आभार व्यक्त किया और भविष्य में व्यापार में वृद्धि में सहयोग करने को कहा ।
सर्किल प्रमुख ने कहा कि शाखा के खाता धारकों के सहयोग से बैंक की उन्नति होती है और बैंक केवल और केवल ग्राहकों को समर्पित है और आपसे हमेशा सहयोग की आशा करते है ।
शाखा प्रबंधक श्रीमती रश्मि मेहता ने कहा कि बैंक हमेशा आपके लिए है और हम हमेशा आपकी सेवा की लिए तत्पर है ।
शाखा के उद्घाटन में सम्मानित ग्राहक श्री संतोष जी , शशि जी, चावला जी , अनिल वर्मा जी और अन्य समलित हुए। स्टाफ की तरह से सर्किल ऑफिस से विकल वर्मा, कस्तूरबानंद पांडे और बैंक परिसर से मोनिका , सागरिका , अतुल , विक्रांत , भावना, रेखा और जसवीर उपस्थित हुए।


More Stories
संस्कार भारती चित्तौड़ प्रांत कोटा महानगर द्वारा महिला कलाकार सर्वे कार्यक्रम सम्पन्न
हरिद्वार: धनौरी पी.जी. कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने झिलमिल झील संरक्षण रिजर्व में किया शैक्षणिक भ्रमण
महाविद्यालय हल्द्वानी शहर गौलापार में “राष्ट्रीय एकता एवं देशभक्ति” विषय पर प्रतियोगिताओं का आयोजन