हरिद्वार: हरिद्वार कोतवाली क्षेत्र में रोड़ी बेलवाला चौकी में पंतदीप पार्किंग के सामने हरियाणा टापू में बनी झुग्गी में हुए शार्ट सर्किट के कारण पूजा नामक महिला की टीन से बनी झुग्गी में अचानक आग लग गई।
बिजली की तारों से आग इतनी तेजी से फैली की पूजा को झोपड़ी में रखा सामान जलकर राख हो गया। आग इतनी तेजी से फैली की सामान निकालने का मौका तक लोगों को नहीं मिला।
इस दौरान झुग्गी में बैठी उसकी एक मासूम बच्ची भी मामूली रूप से झुलस गई। गनीमत यह रही कि आसपास के लोगों ने सबसे पहले आग में फंसी बच्ची को बाहर निकाल लिया।
जिसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। जब तक दमकल की गाड़ी पहुंची तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था।
चौकी इंचार्ज अंशुल अग्रवाल ने बताया कि जैसे ही आग लगने की सूचना मिली मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक सारा सामान जल चुका था।
एनटीन्यूज़(नवल टाइम्स न्यूज़) राष्ट्र के प्रति समर्पित एक निष्पक्ष वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारी आस्था राष्ट्र के प्रति समर्पित है। लिहाजा इस पोर्टल का संचालन भी हम बतौर मिशन ही कर रहे हैं ।
हम भारत की एकता, अखंडता तथा संप्रभुता की रक्षा के लिए दृढ़ता से संकल्पित हैं। ख़बरों के प्रकाशन में हम निष्पक्षता के साथ पत्रकारिता धर्म का पालन करते हैं। निष्पक्षता एवं निर्भीकता हमारी पहचान है।
अवैतनिक और स्वैक्षिक सेवा करने वाले संवादाता इस न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड हैं।
पोर्टल www.navaltimes.in पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरूरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्यों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाताओं ,लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
contact : Sanjeev Sharma
Whatsapp number : 9897106991
Email navaltimes@gmail.com
More Stories
हरिद्वार: जनसेवा केन्द्र की आड़ में बना रहा था फर्जी दस्तावेज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
हरिद्वार: पुलिस ने नशीले कैप्सूल की बड़ी खेप के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
टिहरी गढ़वाल: विवाह समारोह बना सामाजिक सरोकार का उदाहरण, शिवानी रमोला ने पेश की अनौखी मिसाल