हरिद्वार: दिनांक 22/06/23 : जनपद में वाहन चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने हेतु एसएसपी हरिद्वार श्री अजय सिंह द्वारा कड़े दिशा निर्देश दिए गए हैं।
जिसके क्रम में थाना खानपुर पर बाइक चोरी संबंधी दर्ज मुकदमे में कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम को थाना क्षेत्र से शातिर गैंग के 03 सदस्यों दबोचने में सफलता हाथ लगी।
अभियुक्तों से थाना क्षेत्रांतर्गत से चोरी की मोटरसाइकिल सहित 10 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई। जो अभियुक्तों ने कोतवाली नगर, ज्वालापुर, रानीपुर व अन्य क्षेत्रों से चोरी की थी।
पकड़े गए आरोपियों में से एक ब्रह्मपुरी रावली महदूद ,एक ग्राम रोहाल्की थाना खानपुर जनपद हरिद्वार तथा एक थाना फुगाना मुजफ्फर उत्तर प्रदेश का निवासी है।
अभियुक्तों आपराधिक इतिहास रहा है उन पर थाना खानपुर , थाना रानीपुर , थाना कोतवाली नगर हरिद्वार, थाना ज्वालापुर में धारा 379,411 ipc के अन्तर्गत मामले भी दर्ज हैं।
पुलिस टीम में 1- मनोहर सिंह भण्डारी थानाध्यक्ष, 2-उ0नि0 रुकम सिंह नेगी , 3-हे0कानि0 ना0पु0 रामवीर सिंह, 4- कानि0 अजीत तोमर, 5- कानि0 सुखविन्दर सिंह, 6- कानि0 सत्येन्द्र सिंह शामिल रहे हैं।


More Stories
निठारी कांड के आरोपी रहे सुरेंद्र कोली की हरिद्वार में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर क्षेत्र के विद्यालय में छात्र-छात्राओं को स्वच्छता के प्रति किया गया जागरूक
19 सितम्बर को प्रेस क्लब हरिद्वार में होगा “साहित्य सुरा-4” नामक साहित्य समागम का होगा आयोजन