हरिद्वार: आगामी कांवड़ मेले से पूर्व जिला प्रशासन-पुलिस मकहमे ने अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत रोड़ीबेलवाला मैदान से चार जेसीबी की मदद से बड़ी संख्या में अस्थाई अतिक्रमण ध्वस्त किए।
कार्यवाही के दौरान अतिक्रमणकारियों की अतिक्रमण विरोधी दस्ते से नोकझोंक भी हुई, लेकिन उनकी एक न चली। इस दौरान अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा। कांवड़ मेले में हरकी पैड़ी से सटे रोड़ी बेलवाला मैदान में खासा दबाव रहता है। डाक कांवड़ के दोपहिया वाहन वाहन यहीं पार्क होते हैं, ऐसे में मेला क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त करने की कवायद तेज कर दी है।
रोड़ी बेलवाला से अतिक्रमण हटाते समय एक अजीब वाक्या देखने को मिला जब दो महिलाएं सामान को लेकर आपस में ही भिड़ गई। जिसके चलते वहां भीड़ जमा हो गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। पुलिस ने आपस में झगड़ रही दोनों महिलाओं का बीच बचाव करवाया।


More Stories
उत्तराखंड के प्राध्यापकों का शैक्षिक एवं सांस्कृतिक अध्ययन भ्रमण केंद्रीय विश्वविद्यालय, प्रयागराज में संपन्न
हरिद्वार: धनौरी पीजी कॉलेज में ‘विज्ञान जागरूकता सप्ताह’ के तीसरे दिन पोस्टर प्रस्तुतीकरण का आयोजन
राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर में विकसित भारत@2047 पर अंतरराष्ट्रीय मंथन आज