हरिद्वार: हरिद्वार में प्रेमनगर आश्रम के बाहर एक युवक को देर रात गोली मार दी। गंभीर हालत में घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। आरोपी घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। का है। मामला प्रेम प्रसंग व पैसों के लेनदेन को बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब 1.30 बजे प्रेम नगर आश्रम के बाहर एक युवक को गोली मार दी। बताते हैं कि मेरठ के रहने वाले अभिषेक का हरिद्वार की रहने वाली एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेम प्रसंग के दौरान ही अभिषेक ने लड़की को कुछ समय पूर्व 50 हजार रुपये उधार दिए थे। पैसा लेने के बाद लड़की ने अभिषेक को छोड़ पीठ बाजार ज्वालापुर के रहने वाले आयुष के साथ प्रेम प्रसंग शुरू कर दिया था। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात भी अभिषेक ने लड़की से पैसे वापस मांगे थे। पैसे ना देने पर दोनों के बीच कहासुनी हुई। इस बात का पता जब पीट बाजार निवासी आयुष को चला तो वह अभिषेक से बात करने प्रेमनगर आश्रम जा पहुंचा।
बताया जा रहा है कि यहां पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ और गुस्से में आकर अभिषेक ने तमंचे से आयुष के ऊपर फायर झोंक दिया। गोली सीधे आयुष के पेट में जा लगी। जिससे वह मौके पर ही गिर गया। गोली चलते ही अभिषेक मौके से फरार हो गया।
गोली चलने के बाद एकत्र हुए लोगों ने तत्काल आयुष को कनखल स्थित रामकृष्ण मिशन अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल घायल युवक की हालत गंभीर हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।


More Stories
राजकीय महाविद्यालय बलुवाकोट में भारत रत्न डॉ० भीमराव अंबेडकर बाबा साहेब की मनाई जयंती
राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार में बाबा साहब डॉ0 भीमराव अंबेडकर की 135 की जयंती पर हुआ संगोष्ठि का आयोजन
देहरादून- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन, जनसभा में उमड़ा जनसैलाब