हरिद्वार: देहरादून से लोहाघाट जा रही रोडवेज की एक बस प्रेम नगर आश्रम के पास पलट गई, जिसमें 6 लोग घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक रोडवेज की बस देहरादून से लोहाघाट जा रही थी। बताया गया है कि प्रेम नगर आश्रम के पास पहुंचने पर बस का स्टेरिंग लॉक हो गया, जिस कारण से बस पलट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
घायलों के नाम घायलों के नाम कमल किशोर निवासी ज्वालापुर, हरिद्वार, ए वी नायडू निवासी आंध्र प्रदेश, विपिन कुमार, मालती देवी पत्नी विपिन कुमार तथा उनके दो बच्चे रक्षित व रक्षिता घायल हुए हैं।
विपिन कुमार के परिवार को मामूली चोटें होने के कारण उन्हें उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। शेष दोनों घायलों के फ्रैक्चर बताया गया है, जिनका उपचार चल रहा है।


More Stories
कोटा- आध्यात्मिक गुरु बाबा उमाकांत जी महाराज का आशीर्वाद लेने पहुंचे कोटा के सैकड़ों भक्त
राजकीय महाविद्यालय मालदेवता में अन्तर सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में कला संकाय ने जीती चैंपियनशीप ट्रॉफी
हरिद्वार: गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के 123वें वार्षिकोत्सव का ‘प्रोत्साहन’ 21 कुण्डीय वैदिक यज्ञ के साथ शुभारम्भ