हरिद्वार: एक युवक ने युवती की अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी। जिसके बाद युवती ने गंग नहर में छलांग लगा दी। इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
युवती घर से जाने से पहले घर पर एक सुसाइड नोट भी छोड़कर गई है। युवती का कुछ पता नहीं चला है।
घटना जनपद हरिद्वार के मंगलौर की है। मंगलौर में एक युवती ने गंगनहर में कूदकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस जल पुलिस कि टीम के साथ मौके पर पहुंची। जिसके बाद गोताखोरों ने युवती की तलाश शुरू की। अब तक युवती का शव बरामद नहीं किया जा सका है।
मिली जानकारी के मुताबिक एक युवक ने मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के गांव कुमरेड़ी की रहने वाली बीकॉम की छात्रा की फेक फेसबुक आईडी बना कर उस पर उसके फोटो अपलोड कर दिए थे। जिससे त्रस्त होकर युवती ने अपने घर पर एक सुसाइट नोट छोड़ा और गंग नहर पर अपना मोबाइल छोड़कर नहर में छलांग लगा दी। युवती की चुन्नी भी गंगा नहर के पुल के किनारे एक झाड़ी में फंसी हुई मिली है।
अभी तक युवती की काफी तलाश किए जाने के बाद भी शव बरामद नहीं किया जा सका है। युवती की खोजबीन लगातार की जा रही है।


More Stories
जवाहर नवोदय विद्यालय पौखाल में गाइडेंस एंड काउंसलिंग कार्यक्रम का हुआ आयोजन
हरिद्वार: सीनियर सिटीजन वेलफेयर समिति का शपथ ग्रहण एवं वरिष्ठतम नागरिक सम्मान समारोह आयोजित
हरिद्वार: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हडकंप, सुरक्षा एजेंसियांअलर्ट मोड में