हरिद्वार:बस की टक्कर से कार के रेलिंग तोड़कर पुल से नीचे गिरने की खबर है
हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में बस से लगी टक्कर के बाद दिल्ली से हरिद्वार की ओर आ रही कार फ्लाईओवर की रेलिंग तोड़ सूखी नदी में जा गिरी।
गनीमत रही की काफी ऊंचाई से गिरने के बाद भी कार सवार दंपति को चोट नहीं आई। घटना की सूचना पाकर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। कार के गिरने से फ्लाईओवर पर जाम लग गया। घटना शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे हुई।
जानकारी के अनुसार कार द्वारा नोएडा से एक दंपति नवीन रस्तोगी और उनकी पत्नी अंजू रस्तोगी निवासी अल्फा वन ग्रेटर नोएडा से हरिद्वार आ रहे थे। जब उनकी कार पतंजलि योगपीठ के सामने स्थित फ्लाईओवर पर पहुंची कि पीछे से तेज गति से आती बस ने टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे सूखी नदी में जा गिरी। ऊंचाई से गिरने के कारण कार पलट गई। लेकिन दम्पत्ति को कोई चोट नहीं आई। कार के नीचे गिरते ही फ्लाईओवर और आसपास अफरा-तफरी मच गई।
तत्काल इसकी सूचना बहादराबाद पुलिस को दी गई। पुलिस 108 के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पति-पत्नी को कार से सकुशल बाहर निकाला।


More Stories
कर्तव्यनिष्ठा का सम्मान: हरिद्वार पुलिस के हेड कांस्टेबल राजवीर बने अपर उपनिरीक्षक (ASI)
हरिद्वार को स्वच्छ, सुंदर एवं सुव्यवस्थित बनाने हेतु जिलाधिकारी के नेतृत्व एवं निर्देशन में चलाया जा रहा है स्वच्छता अभियान
दर्दनाक हादसा- चलती बस में चालक को पड़ा दौरा, अनियंत्रित बस ने 5 मजदूरों को रौंदा, एक की मौत