हरिद्वार: टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों का राहगीरों से अभद्र व्यवहार बढ़ता जा रहा है इसी क्रम में आज गंगा में विसर्जन करने के लिए अस्थियां लेकर आ रहे खानपुर विधायक उमेश कुमार के गनर व उनके साथियो के साथ टोल कर्मियों ने जमकर मारपीट की।
मारपीट में गनर को काफी चोटें आयीं हैं। जिस कारण से उनका सिर फट गया है। इस मामले में पुलिस ने टोल प्लाजा के चार कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच की जा रही है।
बताते हैं कि बहादराबाद थाना क्षेत्र स्थित टोल प्लाजा पर खानपुर विधायक उमेश कुमार के गनर अपने परिचित की अस्थिंयां लेकर हरिद्वार आ रहे थे।
टोल प्लाजा पर गनर ने उत्तराखण्ड पुलिस का सिपाही होने का हवाला देते हुए बैरियर खोलने के लिए कहा। किन्तु बैरियर पर तैनात कर्मी ने बैरियर नहीं खोला और गनर के साथ अभ्रदता करने लगा।
कहासुनी होता देख टोल प्लाजा के अन्य कर्मी भी वहां इकट्ठा हो गए। सभी उन पर टूट पड़े और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में गनर गंभीर रूप से घायल हो गया।
मारपीट की यह घटना टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी। बताया जा रहा है कि जिस व्यक्ति की अस्थियां लेकर हरिद्वार आ रहे थे, वह भीम आर्मी का कार्यकर्ता था। इस मामले में पुलिस ने टोल प्लाजा के चार कर्मियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन