हरिद्वार: जनपद के रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में पेड़ से लटका हुआ एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारा अैर शव की शिनाख्त के प्रयास किए। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक सोमवार को रानीपुर कोतवाली पुलिस को बीएचईएल फाउंड्री गेट के पास जंगल में पेड़ से लटका हुआ मिलने की सूचना मिली।
सूचना मौके पर पहुंची पुलिस ने आम के पेड़ पर एक व्यक्ति लटका हुआ पाया। मृतक के गले में नायलॉन की रस्सी का फंदा बना था। शव देखने में कई दिन पुराना है।
पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारा गया तथा शिनाख्त का प्रयास किया। शव के दाहिने हाथ में कलावा व कलाई पर अंग्रेजी, हिंदी में सौरभ लिखा हुआ है तथा बाएं हाथ की हथेली के पीछे ओम गुदा हुआ है। शव की पहचान नहीं हो पाई है।
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी में भिजवाया दिया है। प्रथम दृष्टया मौत का कारण फांसी लगाकर आत्महत्या करना प्रतीत हो रहा है। मृतक की उम्र करीब 28-30 वर्ष व कद 5 फुट 7 इंच के करीब बताया गया है।


More Stories
राहुल गांधी की जनसभा से लौट रहे कार्यकर्ताओं की कार अनियंत्रित होकर 50 मीटर नीचे नदी में गिरी, कांग्रेसी नेता की हादसे में मौत
हरिद्वार: पतंजलि से कर्मचारियों को छोड़ने जा रही बस ने दो मासूमों को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर
कांग्रेस राहुल गांधी को भी कोटा-बूंदी से लडाये, तो भी भाजपा ही जीतेगी–अरविन्द सिसोदिया