September 9, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

हरिद्वार: बृजवासी सामाजिक संस्था, BHEL हरिद्वार द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी पर वार्षिकोत्सव भव्य आयोजन

संजीव शर्मा, हरिद्वार:  बृजवासी सामाजिक संस्था, BHEL हरिद्वार द्वारा भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन किया गया।

बड़ी संख्या में बृजवासियों ने सपरिवार उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और हरिद्वार में ब्रज संस्कृति की सुंदर छाप छोड़ी।

कार्यक्रम में बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए चित्रकला, गायन एवं वाद्य यंत्र प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के विजेता रहे—

ग्रुप A (7 वर्ष तक): विवान शर्मा – प्रथम, वैष्णवी अग्रवाल – द्वितीय, वैष्णवी चौधरी – तृतीय।

ग्रुप B (7 से 12 वर्ष): त्विशा सिंह – प्रथम, नाव्या राजपूत – द्वितीय, महक राजपूत – तृतीय।

ग्रुप C (13 वर्ष से इंटरमीडिएट): प्रियान्शी – प्रथम, अनमोल चौधरी – द्वितीय, एंजल वशिष्ठ – तृतीय।

सभी विजेता बच्चों के साथ चित्रकला, गायन एवं वाद्य यंत्र प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों तथा मेधावी छात्रों को भी सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री मनोज गौतम जी, जिला संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ भाजपा एवं अध्यक्ष, इंडस्ट्री एसोसिएशन हरिद्वार उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में श्री राजकुमार जी, श्री सुदीप सलूजा जी, श्री हरि सिंह मीणा जी, श्री के.पी. सिंह जी, श्री आलोक शर्मा जी, श्री रोहित वार्ष्णेय जी, श्री ध्रुव कुमार गुप्ता जी, श्री राजीव रसिया जी (पूर्व महाप्रबंधक, भेल) एवं श्री अभिलाष सिसोदिया जी (मैनेजर, PNB BHEL) उपस्थित रहे।

अतिथियों ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता एवं प्रतिभा प्रदर्शन का साहस विकसित करने वाला बताया।

कार्यक्रम का मंच संचालन श्री विष्णु शर्मा जी एवं श्री आशुतोष शर्मा जी द्वारा किया गया। राधा-रानी एवं श्रीकृष्ण के भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

इस अवसर पर संस्था के संरक्षक श्री यशोदा नंदन ओझा एवं श्री चंद्रवीर सिंह, अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र लोधी, उपाध्यक्ष श्री महेश गौतम एवं श्री गजेंद्र सिंह, ऑडिटर श्री कुंवर वैभव शाह, पूर्व अध्यक्ष एवं संरक्षक श्री रणवीर सिंह, सचिव श्री जितेंद्र चहर, पूर्व सचिव एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री आशुतोष शर्मा, कोषाध्यक्ष श्री रूपेंद्र एवं श्री अरुण कुमार गुप्ता तथा कार्यकारिणी सदस्य श्री मनवीर तोमर, श्री संजय कुमार, श्री हरीश सारस्वत, श्री महेंद्र लोधी, श्री हिमांशु सारस्वत, श्री कैलाश धाकड़, श्री गोविंद सारस्वत, श्री आशीष शुक्ला सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

संस्था ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, निर्णायक मंडल एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी बच्चों की शिक्षा, प्रतिभा, कला एवं ब्रज संस्कृति को बढ़ावा देने वाले आयोजन जारी रखने का संकल्प दोहराया।

About The Author