हरिद्वार: जनपद हरिद्वार से एक बैंक कर्मचारी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो जाने का मामला सामने आया है। परिजनों ने इस मामले में पुलिस को तहरीर दी है। साथ ही कुछ युवकों पर उन्होंने शक जताया है।
जानकारी के मुताबिक गंगनहर कोतवाली रूड़की क्षेत्र के मतलबपुर गांव निवासीविक्रम सैनी उम्र 42 वर्ष पुत्र राजकुमार सैनी भारतीय स्टेट बैंक की मेन ब्रांच रूड़की में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है।
रविवार देर शाम कुछ युवक विक्रम को घर से बुलाकर ले गए थे। इसके बाद वह घर वापस नहीं आए। जब देर शाम तक विक्रम घर वापस नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने विक्रम की तलाश शुरू की, लेकिन उन्हें कोई सुराग नहीं मिला। रात भर परिजन रिश्तेदारी व अन्य स्थानों पर विक्रम की तलाश करते रहे।
सोमवार की सुबह विक्रम की बाइक सोलानी पार्क के पास लावारिस हालत में खड़ी मिली। विक्रम के परिजनों ने इस मामले में पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने कुछ युवकों पर शव जताया है।
पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। सिविल लाइन कोतवाली के उप निरीक्षक बारू सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। जहां बाइक मिली है वहां आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।


More Stories
महाविद्यालय मजरा महादेव में “मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति” के अंतर्गत प्रशस्ति पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित
कोटद्वार: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में “Best of Waste” विषय पर रचनात्मक गतिविधि का आयोजन
राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय पैठाणी में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का समापन