हरिद्वार, 3 दिसम्बर। प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण शर्मा ने कहा कि अवैध खनन पर पूर्ण रूप से बंद होना चाहिए।
मां गंगा की अविरलता स्वच्छता को लेकर शासन प्रशासन को सहयोग करना होगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि गंगा में अवैध खनन नहीं रूकता है तो जल्द ही आंदोलन किया जाएगा। गंगा हमारी आस्था का केंद्र है। गंगा से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
समाजसेवी जेपी बड़ोनी व श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद भी अवैध खनन जारी है। प्रशासन को इस पर सख्ती से रोक लगानी चाहिए।
उन्होंने मातृसदन के परमाध्यक्ष शिवानंद महाराज के संघर्ष को समर्थन दिया और कहा कि गंगा से लाखों करोड़ों लोगों की आस्था जुड़ी है। खनन के नाम पर गंगा को उजड़ने नहीं दिया जाएगा। जिला प्रशासन सख्ती के साथ अवैध खनन पर रोक लगाए। संजय चोपड़ा ने कहा कि गंगा की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। अवैध खनन पर रोक लगायी जाए।
उन्होंने यह भी कहा कि प्रतिवर्ष जंगली जानवर किसानों की फसलें बर्बाद कर देते हैं। सरकार को किसानों को उचित मुआवजा देना चाहिए।
पत्रकार वार्ता में संजय चोपड़ा, प्रमोद कुमार शर्मा, सतीश कुमार राणा, चौधरी नाथीराम, राजीव थपलियाल, धनीराम, जुगेश कांबोज, नरेश, सतीश कुमार, पदम सिंह आदि मौजूद रहे।



More Stories
हरिद्वार: 14वें दिन भी जारी रहा विशेष स्वच्छता महाअभियान, विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों एवं नगर निगम की टीमों ने बढ़-चढ़कर किया प्रतिभाग
श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय में जलवायु परिवर्तन एवं आपदा रोधी पर्यटन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ
स्थाई प्रकृति के कराए जाएं कुंभ निर्माण कार्य-डा.विशाल गर्ग