संजीव शर्मा,एनटीन्यूज़: भारतीय हिंदू वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता चंद्रमोहन कौशिक ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखकर उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष हरिद्वार से पांचवी बार के विधायक मदन कौशिक को उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग की !
पत्र में चंद्रमोहन कौशिक ने लिखा की मदन कौशिक पूर्व में हरिद्वार भाजपा जिला महामंत्री एवं भाजपा जिला अध्यक्ष के पद पर आसीन रहे !
उन्होंने कहा कि मदन कौशिक उत्तराखंड राज्य के निर्माण के प्रथम विधानसभा चुनाव 2002 से निरंतर चुनाव जीतते हुए वर्तमान 2022 में पांचवी बार विधायक बने हैं !मदन कौशिक 2 बार 2007 एवं 2017 मैं उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं सरकारी प्रवक्ता रह चुके हैं !
मदन कौशिक वर्तमान में उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद पर आसीन हैं !उन्होंने कहा कि मदन कौशिक के कुशल नेतृत्व एवं अभूतपूर्व संगठन क्षमता के बल पर ही भारतीय जनता पार्टी को उत्तराखंड में प्रचंड बहुमत हासिल हुआ है !
उन्होंने कहा कि यदि मदन कौशिक को उत्तराखंड राज्य का मुख्यमंत्री बनाया जाता है तो उनकी योग्यता प्रतिभा एवं विकास परक नीतियों का लाभ निश्चित रूप से उत्तराखंड राज्य की जनता को प्राप्त होगा एवं भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक रूप से अत्यधिक मजबूत होगी !



More Stories
पहाड़ के पलायन की पीड़ा को स्वर देती डॉ. चमोली की नई पुस्तक ‘बौडिक ऐजा’ का विमोचन, माँ और मातृभूमि को समर्पित
1 साल से फरार चल रहा चोरी का आरोपित हरिद्वार पुलिस की गिरफ्त मे
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री ने किया हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण