हरिद्वार: एक भेलकर्मी ने धारदार हथियार से अपने हाथ की नस काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भेलकर्मी को भेल अस्पताल में भर्ती कराया।
घटना आज सोमवार सुबह लगभग दस बजे की बताई जा रही है। सेक्टर चार ने कोतवाली में सूचना मिली कि एक भेलकर्मी आलोक शर्मा निवासी कमरा नंबर 386 सेक्टर तीन ने अपने हाथ की नस काट ली है।
सूचना मिलने पर हेड कांस्टेबल कुंपाल सिंह तोमर मौके पर पहुंच गए। पुलिस टीम ने दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां देखा कि भेलकर्मी ने अपने हाथ की नस काटी हुई है।
पुलिसकर्मी आनन फानन में बेसुध भेलकर्मी को लेकर भेल अस्पताल पहुंचे, जहां उसका उपचार शुरू किया गया। प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया कि भेलकर्मी का अपने एक सहकर्मी से विवाद चला आ रहा है।
कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि भेलकर्मी की हालत खतरे से बाहर है। स्वास्थ्य में सुधार होने पर उससे बातचीत की जाएगी।


More Stories
पीएम आवास योजना में बड़ा एक्शन: हरिद्वार में 419 अपात्र लाभार्थी सूची से होंगे बाहर
कोटा: राजकीय कला कन्या महाविद्यालय में आयोजित खेल सप्ताह के अंतर्गत योग सत्र एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन
हरिद्वार में परिवहन विभाग का सघन प्रवर्तन अभियान, 160 चालान और ₹3.91 लाख की शमन राशि आरोपित