हरिद्वार: बहादराबाद थाना क्षेत्र स्थित रघुनाथ मॉल के पास भैंसो के झुंड पर एक ट्रक के पलट जाने से दो भैंसों की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
जानकारी के मुताबिक बहादराबाद में सोमवार को वन गुज्जर अपनी भैंसे चराने के लिए ले जा रहे थे। इसी दौरान अचानक एक ट्रक भैंसो के झुंड पर पलट गया। ट्रक में पुराने टायरों का स्क्रैप भरा हुआ था। ट्रक गिरने से दो भैंसो की दबकर मौत हो गई। हादसा होते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और जाम की स्थिति बन गई।
सूचना मिलते ही बहादराबाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में पड़ी एक भैंस को इलाज के लिए पशु चिकित्सालय पहुंचाया। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
एनटीन्यूज़(नवल टाइम्स न्यूज़) राष्ट्र के प्रति समर्पित एक निष्पक्ष वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारी आस्था राष्ट्र के प्रति समर्पित है। लिहाजा इस पोर्टल का संचालन भी हम बतौर मिशन ही कर रहे हैं ।
हम भारत की एकता, अखंडता तथा संप्रभुता की रक्षा के लिए दृढ़ता से संकल्पित हैं। ख़बरों के प्रकाशन में हम निष्पक्षता के साथ पत्रकारिता धर्म का पालन करते हैं। निष्पक्षता एवं निर्भीकता हमारी पहचान है।
अवैतनिक और स्वैक्षिक सेवा करने वाले संवादाता इस न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड हैं।
पोर्टल www.navaltimes.in पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरूरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्यों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाताओं ,लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
contact : Sanjeev Sharma
Whatsapp number : 9897106991
Email navaltimes@gmail.com
More Stories
हरिद्वार: जीएसटी कार्यालय के डाटा क्लर्क को 20 हजार की रिश्वत लेते,विजलेंस ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार
राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग में वार्षिक सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित
हरिद्वार: धनौरी पीजी कॉलेज में ‘विज्ञान जागरूकता सप्ताह’ के दूसरे दिन भाषण प्रतियोगिता का आयोजन