हरिद्वार: जनपद हरिद्वार में मतदान हेतु 26 सितंबर 2022 को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया।
(सूचना) जिला निर्वाचन अधिकारी (पo) विनय शंकर पांडेय ने उत्तराखंड शासन की अधिसूचना संख्या-1068 दिनांक 09 सितम्बर, 2022 के क्रम में अवगत कराया है कि जनपद हरिद्वार के समस्त 06 विकास खण्डों के समस्त ग्राम पंचायतों के सदस्यों, ग्राम पंचायतों के प्रधानों, क्षेत्र पंचायतों के सदस्यों एवं जिला पंचायत के सदस्यों के निर्वाचन एक चक्र में सम्पन्न कराये जाने हेतु मतदान दिवस दिनांक 26 सितम्बर, 2022 (सोमवार) को जनपद हरिद्वार के समस्त शासकीय / अशासकीय कार्यालयों/शैक्षणिक संस्थानों/अर्द्ध-निकायों / वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत कार्मिकों / कारीगरों / मजदूरों को मतदान हेतु सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है l
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस तिथि को निर्वाचन क्षेत्रों के समस्त कोषागार तथा उप कोषागार भी बन्द रहेंगें।



More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन