हरिद्वार। थाना श्यामपुर क्षेत्र के गाजीवाली में आज सुबह एक महिला का अधजला शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त के प्रयास किए, किन्तु शव अत्यधिक जला होने के कारण उसकी शिनाख्त नहीं हो पायी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस ने सभी से महिला की पहचान में सहयोग की अपील की है।
जानकारी के मुताबिक शनिवार की सुबह थाना श्यामपुर क्षेत्र के ग्राम गाजीवाली एक महिला का जला हुआ शव मिलने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना किया।
अज्ञात मृतका का शव अत्यधिक जला होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी। मृतका की उम्र 20 से 30 वर्ष के बीच बतायी गयी है। महिला का ऊपरी हिस्सा बुरी तरह जल चुका था, किन्तु महिला के हाथ पैर नहीं जले थे।
महिला के हाथ में एक अंगूठी व पैर में काला धागा बंधा मिला। पुलिस ने शव की पहचान के लिए लोगों से सहयोग की अपील की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


More Stories
कला कन्या महाविद्यालय कोटा में पब्लिक स्पीकिंग और प्रेजेंटेशन स्किल्स की कला एवं व्यक्तित्व विकास विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित
नारायणबगड़: राजकीय महाविद्यालय मींग में छात्र-छात्राओं उत्पादों के स्टॉल लगाकर सीखे उद्यमिता के गुर
राजकीय कला कन्या महाविद्यालय कोटा में खेल सप्ताह का हो रहा आयोजन