November 4, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

हरिद्वार: महिला को लगा करंट फायर कर्मी ने त्वरित कार्यवाही कर बचाई जान, पहुंचाया अस्पताल

Img 20240728 Wa0013
  • परिजनों एवं स्थानीय लोगों द्वारा की गई पुलिस के उक्त कार्य की सराहना

नवल टाइम्स न्यूज़, दिनांक 28 जुलाई 2024 :आज कांवड़ मेला ड्यूटी पर तैनात फायर यूनिट नीलधारा पार्किंग चंडीघाट पर फायर यूनिट कर्मियों को अचानक ही एक महिला की चिल्लाने की तेज आवाज आई तो फायर यूनिट पर तैनात चालक रमेश सिंह बिष्ट तत्काल ही पास स्थित महिला के पास पहुंचे देखा तो उसे किसी बिजली के तार के अचानक संपर्क में आने से करंट लग गया था।

फायर यूनिट चालक रमेश सिंह विष्ट एवं टीम द्वारा तत्काल सूझबूझ से सर्वप्रथम उस बिजली के तार को किसी तरह हाथ में रबर ग्लव्ज पहनकर सूखी लकड़ी आदि से उक्त विधुत वायर को हटाया एवं उस बेसुध महिला को किनारे खींच कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया

उसके हाथ पैरों की मालिश कर प्राथमिक उपचार देकर तुरंत ही फायर यूनिट( हरिद्वार पुलिस)कर्मियों द्वारा नजदीकी प्राथमिक अस्पताल कावड़ मेला पहुंचाया डॉक्टर के सुपुर्द किया डॉक्टरों की टीम द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है।

मालूम करने पर उक्त महिला श्रीमती आरती पत्नी श्री सोनू निवासी खस्ता बस्ती चंडीगढ़ थाना कोतवाली नगर होना बताया उक्त महिला के परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं उक्त महिला के परिजनों एवं डॉक्टर द्वारा फायर यूनिट के कर्मियों द्वारा की गई कार्रवाई की खुले मन से प्रशंसा की गई l

फायर यूनिट हरिद्वार पुलिस कर्मियों की तत्काल एवं सतर्कतापूर्ण कार्रवाई से एक महिला की जान बच गई।

About The Author

You may have missed