September 28, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

हरिद्वार: मॉडल महाविद्यालय मीठीबेरी में मनाया गया विभाजन विभीषिका दिवस

हरिद्वार:  राजकीय मॉडल महाविद्यालय मीठीबेरी हरिद्वार में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफ़ेसर अर्चना गौतम ने किया। प्राचार्य ने कहा कि हमारा देश भारत 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्र हुआ किन्तु इससे ठीक एक दिवस पहले भारत का विभाजन 14 अगस्त को हो गया जो कि हम भारतीयों के लिए यह बहुत बड़ी त्रासदी थी।

राजनीति विज्ञान विभाग के प्राध्यापक डॉ० कुलदीप चौधरी ने इस अवसर पर कहा कि भारत को स्वतंत्रता ऐसे ही नहीं मिली है, इस स्वतंत्रता को प्राप्त करने में ना जाने कितने लोगों ने अपने प्राणों की आहूति दी। उन अमर शहीद वीर बलिदानियों के कारण आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं।

इस अवसर पर महाविद्यालय में शौर्य दिवार पर सभी प्राध्यापकों के द्वारा अमर शहीद बलिदानियों का स्मरण किया गया एवं उनके चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की गई। साथ ही अमर शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा गया।

आज के कार्यक्रम की संयोजिका डॉ० निवेदिता प्रियदर्शनी ने सभी का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक प्रोफ़ेसर सतेंद्र कुमार,डॉ अरविंद वर्मा, डॉ आशुतोष कुमार, डॉ०विनोद उनियाल एवं शैक्षणिक कर्मचारियों में श्री शशिधर उनियाल, श्रीमती पूनम सिंह, कुलदीप एवं सूरज सिंह आदि उपस्थित रहे।

About The Author