हरिद्वार: हरिद्वार आए एक यात्री का लाखो की कीमत वाले सामान से भरा एक बैग हरिद्वार जीआरपी पुलिस ने बरामद कर उसके असल मालिक के सुपुर्द किया।
बैग को सही सलामत पाकर यात्री ने राहत की सांस ली और पुलिस का आभार व्यक्त किया।
जानकारी के मुताबिक बीते कल महाराष्ट्र के नासिक से हरिद्वार आए एक यात्री का काले रंग का एक बैग जिसमें कीमती स्पेयर पार्ट्स,90 हजार कीमत के 3 बोर्ड,चिप, पेन ड्राइव, opl सील व अन्य कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण थे कहीं छूट गया।
जिसे काफी ढूंढने पर भी ना मिलने के बाद यात्री परेशान होकर जीआरपी थाने पहुंचा और बैग की बरामदगी की गुहार पुलिस से लगाई।
यात्री एक सर्विस इंजीनियर है, जो SMS auto line equipment (P)limited में कार्यरत है।। हरिद्वार भी वह इसी सिलसिले में आया हुआ था।
तहरीर के आधार पर जीआरपी थाना प्रभारी अनुज सिंह ने बैग की बरामदगी के तत्काल निर्देश दिए। जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों का सहारा लेते हुए गुम हुए यात्री के बैग को सकुशल बरामद कर उसके मालिक के सुपुर्द कर दिया।
कीमती बैग को पाकर यात्री काफी खुश हुआ और उसने राहत की सांस ली और पुलिस का आभार व्यक्त किया।



More Stories
भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) की मांग: कृषि भूमि पट्टाधारकों को मिले मालिकाना हक
हरिद्वार: हाईस्कूल में उच्चस्थान प्राप्त करने एवं खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 60 बालिकाएं सम्मानित
विकास कार्यों में नरेंद्र नगर विधानसभा को आगे रखना ही मेरा लक्ष्य- सुबोध उनियाल