हरिद्वार: रानीपुर कोतवाली क्षेत्र अंतगर्त एक व्यक्ति ने युवक के पेट मे चाकू मार कर उसे गम्भीर रूप से घायल कर दिया।
घायल को अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना बेरीरयल नंबर छ के पास शुक्रवार दिन की बताई जा रही है, जहा एक व्यक्ति ने युवक के चाकू घोप कर उसे गम्भीर रूप से घायल लर दिया है।
सूचना पर पहुची गैस प्लांट पुलिस चौकी ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया है। ऋषिकेश एम्स में उपचार के दौरान घायल ने दम तोड़ दिया।
जानकारी के मुताबिक पैसों को लेकर दोनों में विवाद हुआ था जिसके चलते एक व्यक्ति ने युवक के चाकू घोप पर लहूलुहान कर दिया है। दोनों व्यक्ति क्षेत्र के रहने वाले ही बताए जा रहे है। बताया जा रहा है दोनों नशे में थे।
वही मामले में गैस प्लांट चौकी इंचार्ज महिपाल सिंह सैनी ने बताया है कि मौके पर पहुच कर आरोपी को पकड़ लिया गया है साथ ही चाकू भी बरामद कर लिया गया है।


More Stories
सड़कों पर नमाज अदा करने का रिवाज देवभूमि में नहीं चलेगा- मुख्यमंत्री धामी
हरिद्वार: लक्सर तहसील में अभद्र व्यवहार पर पत्रकारों का हंगामा, बीकेयू क्रांति ने दिया समर्थन, आंदोलन की चेतावनी
कुम्भ-2027 के लिए हरिद्वार को स्वच्छ, सुंदर और हरित बनाने की पहल- हरित हरिद्वार अभियान