April 11, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

हरिद्वार: युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने से मचा हडकंप

हरिद्वार: जनपद हरिद्वार से एक युवक द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस मामले की जांच में लगी है। घटना रूड़की के मोहनपुरा इलाके की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली सिविल लाइन क्षेत्र स्थित मोहनपुरा निवासी अक्षय उम्र 22 वर्ष पुत्र श्यामलाल ने सुबह अपने घर में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा ली।

युवक को फांसी के फंदे पर झूलता देख परिजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में परिजन उसे फंदे से निकालकर अस्पताल में ले गये जहां पर चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच करने में जुटी है।

About The Author