हरिद्वार: ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने तीन युवक और दो युवतियों को शराब पीकर सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग मचाने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए सभी आरोपी हरियाणा के रहने वाले हैं। कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि हरियाणा से तीन युवक और दो युवती हरिद्वार घूमने आए हुए थे, जो हरिलोक तिराहे के पास शराब के ठेके के सामने शराब पीकर हुड़दंग मचा रहे थे, जिनको पुलिस ने ऑपरेशन मर्यादा के तहत गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए आरोपियों के नाम राहुल पुत्र वीरेंद्र निवासी सेक्टर 31 फरीदाबाद थाना सारण हरियाणा, अभी सिंह पुत्र कपिल सिंह निवासी उपरोक्त, सागर पुत्र सतीश निवासी नई बस्ती गुड़गांव थाना अर्जुन नगर हरियाणा, गोरी विश्वास पुत्री गौतम विश्वास निवासी सेक्टर 12 गुडगावां हरियाणा व
मनीषा राजपूत उत्तरी राजवीर राजपूत सेक्टर 19 थाना झाड़सा हरियाणा बताए गए हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है।



More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन