हरिद्वार, 7 अमंगलवार देर रात रसिया बड़ के समीप दो बसों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई, जिसमें तीन घायलों को 108 के माध्यम से इलाज के लिए इलाज अस्पताल भेजा।
सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे, उन्होंने बस में से घायल सवारियों को निकाल इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा।
प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि आज समय करीब -19.40 बजे डायल 112 हरिद्वार से कोतवाली श्यामपुर की एमडीटी पर सूचना प्राप्त हुयी कि रसियाबड के पास हाईवे पर दो बसो का आपस में आमने – सामने की टक्कर हो रखी है जिसमें सवारिया फंसी हुयी है , इस सूचना पर तत्काल मौके पर थानाध्यक्ष श्यामपुर मय पुलिस बल के पहुँचे व मौके पर क्षेत्राधिकारी नगर भी उपस्थित आये मौके पर एक प्राइवेट बस व रोडवेज बस जो कि क्रमशः देहरादून से बारात लौटकर नागल सोती बिजनौर जा रही थी व रोडबेज बिजनौर से हरिद्वार आ रही थी की रसियाबड पर आमने –सामने टक्कर होकर दर्घुटनाग्रस्त हो रखी थी तथा बारात की बस में सवार 10-15 व्यक्ति घायल हो गये थे जिनमें से 02 व्यक्ति बस में फंसे हुये थे जिनको पुलिस बल द्वारा बस से बाहर निकालकर तत्काल घायलों व फसे लोगो को निकाल कर 108 एम्बुलेंस के माध्यम से सभी को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाये गए।
यात्रीयो को दूसरी बसो में बैठाकर गंतव्य के लिये रवाना किया गया । मौके पर जनहानि नहीं हुई । सभी घायलों के परिजनों को सूचित किया जा चुका है ।
दोनो बसों को सड़क किनारे सुरक्षित खड़ा किया गया है मौके पर यातायात व्यवस्था सुचारु रुप से चल रहा है व कानून व्यवस्था सम्बंधित कोई समस्या नही है । घायलों का उपचार चल रहा है जनहानि नही हुई है।
नाम पता घायल व्यक्तिः-
1.अनीश पुत्र मकबूल निवासी ग्राम-नागलसोति नजीबाबाद जनपद बिजनौर उ0प्र0 उम्र-60 वर्ष 2.मुराद अली पुत्र वहीद निवासी ग्राम-नागलसोति नजीबाबाद जनपद बिजनौर उ0प्र0 मो0नं0-7895090343
3.सुहैल पुत्र मोहम्मद उमर निवासी ग्राम-नागलसोति नजीबाबाद जनपद बिजनौर उ0प्र0
4.नईम पुत्र इस्लामुद्दीन ग्राम-नागलसोति नजीबाबाद जनपद बिजनौर उ0प्र0
5.नाजिर शाह पुत्र हामिद शाह निवासी शहजादपुर उ0प्र0 उम्र-55 वर्ष ।


More Stories
उत्तराखंड: राज्य में खराब मौसम के आसार ,कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
कोटद्वार: राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी में पीएम इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत काउंसलिंग सत्र का आयोजन
हरिद्वार: गोर्खाली सुधार सभा ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन