संजीव शर्मा, एनटीन्यूज़, हरिद्वार: रविवार रात में एटीएम उखाड़ रहे युवक को हैदराबाद से आई एक फोन कॉल के बाद रानीपुर पुलिस ने धर दबोचा।
जानकारी के अनुसार, युवक द्वारा रानीपुर स्थित आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम उखाड़ने का प्रयास करने पर हूटर बजने लगा और इसका अलर्ट सीधे बैंक के हैदराबाद आंध्र प्रदेश हेड क्वार्टर को मिला। जहाँ से हरिद्वार पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस हरकत में आ गई और रानीपुर कोतवाल कुंदन सिंह राणा के नेतृत्व में एक टीम ने युवक को दबोच लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार देर रात सिडकुल क्षेत्र में युवक द्वारा एटीएम उखाड़े जाने की सूचना मिली।मामला सिडकुल क्षेत्र निकलने पर पकड़े गए युवक को सिडकुल थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया।
रानीपुर पुलिस की मुस्तैदी से एटीएम उखड़ने से बाल-बाल बच गया। पुलिस कंट्रोल रूम पर हैदराबाद से एक कॉल आई। जिसमें बताया गया कि सलेमपुर क्षेत्र में उनके एटीएम को उखाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया और रानीपुर कोतवाली पुलिस को तत्काल सूचना दी गई।
कंट्रोल रूम से एटीएम उखाड़ने की सूचना मिलने पर रानीपुर कोतवाल कुंदन सिंह राणा के भी होश उड़ गए और वह तत्काल टीम लेकर सलेमपुर की तरफ दौड़ पड़े। पुलिस की चुस्ती फुर्ती का नतीजा यह रहा कि एटीएम उखाड़ने वाला युवक मौके से ही दबोच लिया गया। घटना क्षेत्र सिडकुल थाना क्षेत्र का निकला। जिस पर युवक को सिडकुल पुलिस के हवाले कर दिया गया है उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जा रही है.


More Stories
राजकीय महाविद्यालय बलुवाकोट, पिथौरागढ़ में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए छात्र संघ चुनाव 2026 की प्रक्रिया प्रारम्भ
राजकीय महाविद्यालय मजरा महादेव में चित्रकला व स्लोगन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पर विद्या भारती रचेगी विश्व कीर्तिमान, 25 सितंबर को कुंभनगरी हरिद्वार सहित देशभर में होगा सामूहिक गायन