हरिद्वार: हरिद्वार की रानीपुर सीट से भाजपा विधायक आदेश चौहान को सीबीआई कोर्ट ने एक साल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने विधायक के साथ-साथ तीन पुलिस इंस्पेक्टरों समेत कुल पांच लोगों को दोषी मानते हुए सजा सुनाई।
विदित हो कि मामला 2009 का है, जब विधायक आदेश चौहान की भतीजी के दहेज उत्पीड़न मामले में उसके पति मनीष को कथित तौर पर पुलिस द्वारा प्रताडि़त किया गया था। मनीष ने आरोप लगाया था कि पुलिस ने विधायक के दबाव में आकर उसके साथ मारपीट की और झूठे आरोप लगाए।
मनीष ने इस मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट में अपील की थी, जिसके बाद हाईकोर्ट ने सीबीआई को जांच सौंपी और मामला दर्ज करने के आदेश दिए। लंबी जांच प्रक्रिया के बाद अब सीबीआई कोर्ट ने सभी आरोपियों को दोषी ठहराते हुए एक-एक साल की सजा सुनाई है। जिनमें भाजपा विधायक आदेश चौहान तीन पुलिस पुलिसकर्मी, एक अन्य आरोपी शामिल है।
एनटीन्यूज़(नवल टाइम्स न्यूज़) राष्ट्र के प्रति समर्पित एक निष्पक्ष वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारी आस्था राष्ट्र के प्रति समर्पित है। लिहाजा इस पोर्टल का संचालन भी हम बतौर मिशन ही कर रहे हैं ।
हम भारत की एकता, अखंडता तथा संप्रभुता की रक्षा के लिए दृढ़ता से संकल्पित हैं। ख़बरों के प्रकाशन में हम निष्पक्षता के साथ पत्रकारिता धर्म का पालन करते हैं। निष्पक्षता एवं निर्भीकता हमारी पहचान है।
अवैतनिक और स्वैक्षिक सेवा करने वाले संवादाता इस न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड हैं।
पोर्टल www.navaltimes.in पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरूरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्यों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाताओं ,लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
contact : Sanjeev Sharma
Whatsapp number : 9897106991
Email navaltimes@gmail.com
More Stories
कोटा- लार्ड कृष्णा स्कूल तानाजी नगर में सनातन हिन्दू सम्मेलन सम्पन्न
कोटा: राजकीय कला कन्या महाविद्यालय में केन्द्रीय बजट 2026-27 विषय पर परिचर्चा का आयोजन
सरकारी भूमि को खुर्द बुर्द होने से बचाने की लड़ाई को कमजोर करने के लिए रचा गया षड़यंत्र-दीपशिखा चौहान