अनूप कुमार, नवल टाइम्स न्यूज़, हरिद्वार : माननीय प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों को संदेश ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के तत्वावधान में राजकीय प्राथमिक विद्यालय नं-30 मायापुर हरिद्वार में अध्यक्ष रोटेरियन जितेन्द्र सेठी, सचिव रोटेरियन गगन मेहता ने अपने सभी साथियों के साथ मिलकर 30 पेड़ लगाये ।
जिसमें नीम, पीपल, आम, लीची , अमरूद आदि के पेड़ शामिल है । सभी ने एक दूसरे को हरेला पर्व की शुभकामनाएं दी। और हर वर्ष कम से कम 100 वृक्ष लगाने का संकल्प लिया ।
संस्था के अध्यक्ष ने कहा हर महीने इन वृक्षों का ध्यान भी रखा जाएगा और वहाँ के प्रधानाचार्य व शिक्षकों ने पेड़ो के ध्यान रखने का आश्वासन भी दिया ।
इस वृक्षारोपण कार्यक्रम के अवसर पर रोटरी क्लब रानीपुर के सभी साथियो ने सहयोग किया, वहाँ आये उपस्थित साथियों में संजीव मेहता , नवनीत कोमल कौशिक, अमित मित्रा पंजवानी, अंकुर शक्ति अग्रवाल, विशाल गुप्ता , संजय वर्मा, जसपाल ढींगरा, विनीत जालान, डॉ विमल कुमार, ललित बत्रा, अवंतिका राना, हिमानी मनचंदा, संगीता हरमिलापी आदि थे ।


More Stories
पौखाल: “पाई डे” के उपलक्ष्य में स्वयंसेवियों द्वारा बंद पड़ी नालियों की सफाई के साथ ही बौद्धिक सत्रों का हुआ आयोजन
गजा: उत्तराखण्ड क्रांति दल ने दिया धरना, तहसीलदार गजा के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
हरिद्वार: उत्तराखंड संस्कृत विवि में कल होगा सेमिनार एवं संस्कृति कवि सम्मेलन का आयोजन