हरिद्वार, 9 मई 26: सलेमपुर निवासी विवाहिता ने ससुरालियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगायी है।
प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते रूबी पुत्री मजाहिर हसन ने 2 वर्ष पूर्व उनकी शादी इमरान पुत्र गुलफाम निवासी ग्राम बसेड़ी थाना लक्सर से हुई थी।
विवाह में पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार अच्छा खासा खर्च किया था। कुछ समय तक ससुराल में सब ठीक चलता रहा। लेकिन कुछ समय बाद पति इमरान के परिवारजन लड़ाई झगड़ा और मारपीट करने लगे। पति भी परिवार वालों की बातों में आकर मार पिटाई करता है। पूरा परिवार मिलकर घर से निकालना चाहता है।
रूबी ने बताया कि उन्होंने लकसर पुलिस में शिकायत दर्ज करायी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद एसएसपी शिकायत प्रकोष्ठ में पत्र दिया। उस पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
कहा कि मारपीट और मानसिक उत्पीड़न से तंग आकर वह अपने मायके में सलेमपुर आ गयी। रूबी ने पुलिस ने जानमाल की सुरक्षा और ससुराल पक्ष पर कार्रवाई करने की गुहार लगाते हुए न्याय दिलाने की मांग की है।



More Stories
कोटद्वार के चार NSS स्वयंसेवकों का राष्ट्रीय एकीकरण शिविर के लिए चयन
राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़़ द्वारा, द्वितीय एकदिवसीय शिविरआयोजित
स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता में धूमधाम से हुआ गांधी एवं शास्त्री जयंती का आयोजन