हरिद्वार: रानीपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित शिवालिक नगर में 8 जून को ज्वैलरी शॉप में हुई लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।
पुलिस ने लूट में शामिल 5 बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि लूट का एक आरोपी दुकान स्वमी ने साहस दिखाते हुए घटना के समय ही नितिन पुत्र राकेश निवासी हरिपुर, थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर यूपी को धर दबोचा था। जबकि लूट का मास्टरमाइंड और एक अन्य सहित दो बदमाश फरार बताए जा रहे हैं।
रोशनाबाद स्थित पुलिस मुख्यालय में एसएसपी योगेन्द्र सिंह रावत ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पकड़े गए बदमाश एक शातिर गैंग के सदस्य हैं। लूटपाट की वारदात को अंजाम देने के साथ ये मोटरसाइकिल चोरी का काम भी करते हैं। इनकी निशानदेही पर चोरी की गई 8 मोटरसाइकिल भी बरामद की गई हैं। इसके साथ ही लूट का सामान, तमंचे व लूट में इस्तेमाल की गयी मोटर साइकिल भी बरामद की है।
एसएसपी ने बताया कि लूट का सामान बांटने के लिए पांचों आरोपी लक्सर, बालावाली के निकट इकट्ठा हुए थे। लूट को अंजाम देने वाले दो बदमाश फरार हैं जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम आकाश ऊर्फ गोलू, अमर पुत्र विजय सिंह, तस्सवुर पुत्र दिलखुश, आमिस ऊर्फ पव्वा पुत्र रहीस व गौतम पुत्र सुभाष बताए हैं। इसके साथ ही एसएसी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कई मुकद्में दर्ज हैं। इनके अपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।
एसएसपी ने बताया कि लूट वाले दिन एक बदमाश को गिरफ्तार पकड़ने का साहस दिखाने वाले ज्वेलरी शॉप के मालिक पुलिस द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा। पुलिस ने सभी का चालान कर जेल भेज दिया है।



More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन