संजीव शर्मा, हरिद्वार: हरिद्वार के शिवालिक नगर में ज्वेलर्स शोरूम में घुसे लूट का प्रयास किया लेकिन दुकानदार के साहस के आगे बदमाशों की चल नहीं पाई।
दिन दहाड़े शिवालिक नगर स्थित एक जैवलर्स की दुकान में चार डकैतों ने तमंचे के बल पर डकैती डालने का प्रयास किया। बदमाशों के शोरूम में घुसने पर हल्ला होने के कारण डकैत अपनी योजना में कामयाब नहीं हो सके।
सिडकुल गैस प्लांट चौकी प्रभारी अशोक शीर्षवाल के मुताबिक चार बदमाश अमन ज्वैलर्स की दुकान में डकैतीे के इरादे से आए थे। डकैतों के दुकान में घुसने पर लोगों की जागरूकता के चलते वह अपनी योजना में कामयाब नहीं हो पाए। लोगों ने डकैती डालने आए एक बदमाश को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की। जबकि तीन बदमाश भागने में कामयाब हो गए।
जानकारी के अनुसार शिवालिक नगर में अमन ज्वेलर्स शोरूम में दोपहर करीब दो बजे तीन बदमाश तमंचा लेकर अंदर घुस आए। जबकि उनके कुछ साथी बाहर निगरानी करने लगे। शोरूम मालिक अमन को तमंचे के बल पर काबू में करते हुए उन्होंने जेवर नकदी समेटना शुरू कर दिया। विरोध करने पर उन्होंने शोरूम मालिक के सिर पर तमंचे की बट से हमला भी किया, जिससे वह घायल हो गए।
शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए और बदमाश आनन-फानन में जेवर नकदी छोड़कर भागने लगे। एक बदमाश को भीड़ ने पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की। पुलिस के आने तक स्थानीय व्यापारियों ने बदमाश के हाथ बांध दिए और तमंचा भी कब्जे में ले लिया। दिनदहाड़े घटना की सूचना मिलने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और एक पुलिस टीम में ज्वेलर्स शोरूम पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई।
इसके बाद पूरे शहर में बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया, पुलिस पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ कर रही है। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार ने बताया कि फरार बदमाशों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।


More Stories
एशियन फिजिक्स ओलंपियाड में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन, जीते 3 रजत, 4 कांस्य एवं 1 Honorable Mention पदक
ऋषिकेश: विश्व जैव विविधता दिवस 2026 के अवसर पर आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम
सैकड़ों महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन की ली सदस्यता, रेनू कंडवाल बनीं जिला संयोजक