हरिद्वार: रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में दुकान में घुसकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के पास से लूट का सामान, तमंचा व मोटर साइकिल बरामद की है।
बता दें कि 17 जनवरी को बृजेश नारायण गोयल निवासी एन-276 शिवालिक नगर के साथ दो अज्ञात व्यक्तियों ने उनकी दुकान में घुसकर तमंचे के बल पर मारपीट कर सोने की चैन लूटने के संबध में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।
मुकद्मा दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरों व अन्य साक्ष्यों के आधार पर दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपितो ने अपने नाम सनी सैनी उम्र 21 वर्ष पुत्र बृजपाल सिंह निवासी गणेश कॉलोनी, 10 नंबर गली, थाना सीता रोड जिला चंदौसी उत्तर प्रदेश, हाल निवासी शांति मार्ग गली प्रेम विहार चौक के पास, हरिपुर कला, थाना रायवाला, जनपद देहरादून व सनी कुमार उम्र 21 वर्ष पुत्र अशोक कुमार निवासी पंजाबी ढाबा, सर्वानंद घाट, थाना कोतवाली नगर हरिद्वार जनपद हरिद्वार बताए।
पुलिस ने आरोपितों के पास से लूट का सामान, एक तमंचा व मोटर साइकिल बरामद की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है।


More Stories
पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खण्डूरी के निधन पर तीन दिन का राजकीय शोक, 20 मई अन्त्येष्टि के दिन समस्त कार्यालय बन्द, आदेश जारी
महाविद्यालय नैनबाग में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी का निधन, प्रदेश में शोक की लहर