जीतिन चावला ,एनटीन्यूज़, हरिद्वार: धर्मनगरी में देहरादून से आए यात्रियों के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शौचालय के पैसों को लेकर शौचालय कर्मी और यात्रियों में झगड़े की बात सामने आ रही है
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर दो पक्षों के बीच झगड़े का वीडियो वायरल हो रहा है बताया जा रहा है कि वीडियो हरिद्वार की पंतदीप पार्किंग है जहां देहरादून से गंगा स्नान को आई यात्रियों और पंतदीप पार्किंग में स्थित शौचालय के कर्मचारियों के बीच पैसों को लेकेर कहासुनी हुई जो मारपीट तक बढ़ गई जिसका वीडियो किसी स्थानीय निवासी द्वारा बना लिया गया जो कि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों पक्ष एक दूसरे पर हमला कर रहे हैं.
वहीं कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि हरिद्वार के पंचदीप पार्किंग के पास शौचालय में पैसे को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया था जिसके बाद दोनों हर की पौड़ी चौकी पर अपनी शिकायत लेकर आए जिसके बाद पुलिस ने दोनों का समझौता करा दिया था घटना कल शाम 6:00 बजे के करीब की बताई जा रही है


More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत लगभग 235 करोड़ रुपये की चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास
पूर्व विधायक स्व० अम्बरीश कुमार की पांचवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह एवं विचार गोष्ठी का आयोजन
हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “बीज संजीवनी अभियान” का किया शुभारंभ