हरिद्वार, 29 मई 2026 : जनपद हरिद्वार के लकसर स्थित मै० जे. के. टायर लि०, खेड़ी मुबारिकपुर में माननीय अध्यक्ष, राज्य सलाहकार संविदा श्रम बोर्ड, उत्तराखण्ड, देहरादून श्री कैलाश पंत जी द्वारा अधिकारियों के साथ औचक निरीक्षण एवं श्रमिकों से संवाद किया गया।
इस दौरान सहायक श्रम आयुक्त श्री प्रशांत कुमार, सहायक निदेशक (कारखाना एवं बॉयलर) श्री अमित थपलियाल तथा श्रम प्रवर्तन अधिकारी, रुड़की भी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान प्रबंधन द्वारा माननीय अध्यक्ष का स्वागत किया गया तथा संस्थान की कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी गई।
माननीय अध्यक्ष द्वारा निरीक्षण के दौरान प्रदूषित जल के सेवन से बीमार हुए श्रमिकों के विषय में जानकारी ली गई और इस पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। साथ ही, उन्होंने संविदा श्रमिकों से सीधे संवाद कर उनके वेतन, ओवरटाइम, बोनस, अवकाश सहित अन्य श्रम संबंधी मुद्दों पर चर्चा की।
इस अवसर पर माननीय अध्यक्ष श्री कैलाश पंत ने प्रतिष्ठान के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सभी श्रमिकों को नियमानुसार वेतन एवं अन्य सुविधाओं का भुगतान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे इन आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराएं।
प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि श्रमिकों के हितों की अनदेखी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमों के उल्लंघन पर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।


More Stories
दर्दनाक हादसा- चलती बस में चालक को पड़ा दौरा, अनियंत्रित बस ने 5 मजदूरों को रौंदा, एक की मौत
निर्जला एकादशी 25 जून को हरिद्वार आने से पहले, जानिए पुलिस का पूरा ट्रैफिक और पार्किंग प्लान
हरिद्वार कुंभ 2027 को लेकर संत समाज में उत्साह, सरकार की तैयारियों को मिल रही सराहना