हरिद्वार, 29-जून-26: थोक केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडार लिमिटेड हरिद्वार के निदेशक पद के चुनाव के दौरान सोमवार को जिला अस्पताल के सामने स्थित कार्यालय में मतदान के बीच हंगामा हो गया।
आरोप है कि मतदान के दौरान विकास तिवारी द्वारा हस्तक्षेप और कहासुनी के बाद कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेने की बात सामने आई है। विकास तिवारी ने इस संबंध में ग्राम सुनहरी निवासी सुशील चौहान के खिलाफ मारपीट व हत्या के प्रयास का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
बताया गया कि मतदान के दौरान विकास तिवारी और कुछ मतदाताओं तथा प्रत्याशी समर्थकों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर हाथापाई की नौबत आ गई और विकास तिवारी के साथ मारपीट हुई। इसके बाद उन्होंने नगर कोतवाली पहुंचकर संबंधित लोगों के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वहीं, घटनास्थल पर मौजूद कुछ लोगों का आरोप है कि मतदान के दौरान बार-बार हस्तक्षेप और कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों के कारण विवाद बढ़ा। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
सहकारी भंडार से जुड़े पुराने विवादों का भी इस दौरान जिक्र किया गया। कुछ लोगों ने संस्था की संपत्ति, न्यायालयी प्रकरण और कथित प्रशासनिक लापरवाही को लेकर भी आरोप लगाए।



More Stories
राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में योग प्रतियोगिता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
महाविद्यालय कमांद में फिट इंडिया मूवमेंट के तहत छात्राओं हेतु जूडो आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन
धनौरी पी.जी. कॉलेज में ‘विकसित भारत @2047’ के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं की धूम